फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्मण और परशुराम संवाद सुन भावविभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया काली माता मंदिर परिसर में चल रहे रामलीला कार्यक्रम के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को कलाकारों ने परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया। लक्ष्मण और परशुराम संवाद सुनकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन


मंचन में दिखाया गया कि सीता स्वयंवर के दौरान धनुष टूटने की आवाज सुनकर राजा जनक के दरबार में पहुंचे परशुराम बहुत क्रोधित हुए। क्रोधवश उन्होंने धनुष तोड़ने वाले को ललकारते हुए धमकी दी। भगवान राम को ललकारते देख लक्ष्मण आग बबूला हो उठे। इस पर लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद छिड़ गया। लक्ष्मण और परशुराम संवाद सुनकर दर्शक भावविभोर हो उठे। बाद में आत्मज्ञानी परशुराम ने भगवान श्रीराम को पहचान लिया कि यही भगवान विष्णु के अवतार हैं। इसके बाद श्रीराम की सीता के साथ ही लक्ष्मण की ऊर्मिला, भरत की मांडवी और शत्रुघ्न की श्रुतिकीर्ति के साथ शादी हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू उर्फ लल्लू पासवान, काली माता मंदिर के संस्थापक पुजारी उदय भान चौधरी, राम अजोर पासवान, अमरेश चौधरी, बाबूलाल, जयप्रकाश यादव,रंगीलाल,सगीर अहमद, गौरीशंकर शर्मा, दुर्गेश शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें