फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भगवान श्रीकृष्ण के गूंजे उद्घोष

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी के गुदरीपुर में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों ने रास लीला का मंचन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कंस वध का मंचन हुआ तो श्रृकष्ण के उद्घोष गूंजने लगे।
विज्ञापन

कलाकारों ने कंस वध का मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कंस का वध होते ही पंडाल श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान दर्शकों ने कलाकारों पर पुष्प वर्षा की। कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि अत्याचारी कंस अपने राजमहल में सिंहासन पर बैठकर श्रीकृष्ण की हत्या करने की योजना बनाता है। वह अपने सेनापति अक्रूर जी को गोकुल भेजकर श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा बुलवा लेता है और उन्हें मरवाने का षड़यंत्र रचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें