फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बस स्टेशन के पास डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी

Tue, 06 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय बस स्टेशन के पास ही निजी बस चालक सवारी भरते हैं। इससे परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

निगम कर्मी अगर विरोध करते हैं तो निजी बस संचालक मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। इनकी मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मामले को लेकर सोनौली डिपो के एआरएम ने सोनौली पुलिस से भी शिकायत की। उनका कहना है कि डिपो के सामने सवारी भरने से मना करने पर स्थानीय लोगों की सह पर यह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। सोनौली कस्बे में प्राइवेट बसों और टैक्सी वाहनों पर जबरिया सवारी भरने की शिकायत के बाद भी लगाम नहीं लग पा रहा है। इससे यहां से चलने वाली रोडवेज बसों को प्रतिदिन लाखों के राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है। साथ ही यहां से यात्रा करने वालों के साथ मारपीट और किराये के रूप में अधिक धन वसूलने का मामला सामने आता रहता है।
विज्ञापन

कस्बे के रामकेश, रत्नेश, जीवन प्रसाद ने बताया कि सोनौली के मुख्य सड़क के पास पार्किंग स्थल में बसें खड़ी होती हैं। नंबर आने पर डिपो के सामने ही गाड़ी लगाकर जबरन सवारियां बैठा लेते हैं। प्राइवेट बसों, टैक्सी का तांता सुबह देर रात तक लगा रहता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि समस्या का समाधान कराने के संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें