महराजगंज। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की ओर से पांच एप जारी किए गए हैं, जो मतदाताओं के लिए तो मददगार साबित होंगे, साथ ही प्रत्याशियों को भी सहूलियत देंगे। लोग घर बैठे प्रत्याशियों और मतदान केंद्रों की जानकारी इन एप के जरिए हासिल कर सकेंगे। यहां तक की मतगणना की पल-पल की जानकारी भी एप के जरिये लोग हासिल कर सकेंगे।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के जरिये लोग मतदाता सूची देखने से लेकर पोलिंग स्टेशन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी कारण कट गया है, तो इस एप के जरिये ऑनलाइन फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा इस एप पर आयोग की ओर से मतदाताओं को दी जाने वाली सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं, केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप निर्वाचन आयोग की ओर से किए गए हैं जारी, चुनाव में आएंगे सभी के काम आय और संपत्ति की जानकारी हासिल की जा सकेगी। जबकि, सी विजिल एप के जरिये लोग चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन व गैर कानूनी गतिविधियों की जानकारी सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकते हैं। इस एप पर वीडियो व फोटो भी अपलोड किए जा सकते हैं।चुनावी दिशा निर्देश इस एप पर आने वाली शिकायत पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई होगी। उधर, वोटर टर्नआउट एप के जरिये लोग वोटों की गिनती और चुनावी नतीजों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस एप के जरिये देश की सभी लोकसभा सीटों की जानकारी घर बैठे मिल जाएगी। उधर, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग की ओर से सुविधा-कैंडिडेट एप लांच किया गया है।
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से यह एप लांच किए गए हैं। लोग एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके जरिये मतदाता उम्मीदवारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसमें उम्मीदवार का नाम, उसका संसदीय क्षेत्र, उस पर दर्ज आपराधिक मामले आदि की जानकारी रहेगी।