महराजगंज। रविवार को लोहिया नगर वार्ड में क्रीड़ा भारती के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्वांचल विकास समिति के प्रदेश सदस्य परदेसी रविदास ने शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि परदेसी रविदास ने कहा कि क्रीड़ा भारती एक अखिल भारतीय खेल संगठन है, जिसकी स्थापना 1992 में हुई थी। इसका प्रमुख उद्देश्य देशभर में आधुनिक एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना है। जिला संरक्षक विनोद कुमार गुप्ता ने क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के बारे में विस्तार से बताया। यह एक ऑनलाइन परीक्षा है, जो प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। वरिष्ठ महामंत्री अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि मात्र एक वर्ष में क्रीड़ा भारती लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। संवाद