कोल्हुई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम सभा शिकारगढ़ में निर्मित पानी की टंकी का उद्घाटन सोमवार को कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया।
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह टंकी ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। संवाद