फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रशासन ने बुलडोजर ध्वस्त किया सड़क पर किया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई से ग्रामीणों को मिली आवागमन में परेशानी से राहत
विज्ञापन

धानी बाजार। धानी क्षेत्र के ग्राम चौका में सड़क किए गए अतिक्रमण पर बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चौका निवासी धर्मराज ने सड़क की जमीन पर निर्माण करके कब्जा कर लिया था। इससे आम लोगों के आने-जाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। शिकायत की जांच के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने सड़क से संबंधित अतिक्रमण को हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी न्यायिक के आदेश के क्रम में मंगलवार को नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में राजस्व टीम एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार कन्नौजिया ने कहा कि सार्वजनिक भूमि और मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें