नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने नहीं हटाया था अतिक्रमण
खनुआ। नौतनवा तहसील क्षेत्र के अमहवा गांव में तहसीलदार कर्ण सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया गया था।
एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि पिछले कई वर्षों से अमहवा गांव में 30 डिसमिल सरकारी खलिहान की जमीन पर गांव के ही कई लोगों ने झोपड़ी व कुछ पक्के मकान बनवा लिए थे। राजस्व विभाग के लेखपाल ने अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। तहसीलदार कर्ण सिंह के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग ने रविवार को अतिक्रमण हटवाया। इस मौके पर ऐश मोहम्मद, सफाद अहमद, मोसव्वर अली, असगर अली, सदाकत मुंशी, चंद्रिका यादव, पारस यादव, निर्मल यादव, बृजभान गौतम, चिनकू यादव आदि का अतिक्रमण हटवाया गया।