फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान, आठ का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने चिह्नित स्थानों पर स्पीड रॉडार गन लगाकर वाहनों की गति की जांच की। जांच के दौरान तेज गति से चल रहे आठ वाहनों का ओवरस्पीडिंग में चालान किया गया। वहीं ड्रंक एंड ड्राइविंग के मामले में एक वाहन को सीज कर दिया गया। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें