फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा गया बाल सुधार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा गया बाल सुधार गृह
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। परसामलिक थानाक्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक परसा मलिक थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन किशोर गांव की ही 10 वर्षीय बालिका को शुक्रवार को बहला फुसला कर सिवान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। जानकारी मिलने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी। थानाध्यक्ष परसा मलिक शाह मोहम्मद और सीओ कोमल प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंच कर पूछताछ कर तीनों आरोपियों को थाने लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें