फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शटरिंग पर अधिक भार होने के कारण हुआ हादसा, घायल खतरे से बाहर

Wed, 30 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर गोरखपुर-नौतनवा रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग पर अधिक भार होने के कारण गिर गया।
विज्ञापन

करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज के पास सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार, मोहनापुर उत्तरी बाईपास पर गोरखपुर-नौतनवा रेलवे लाइन पर सोमवार को सुबह 10 बजे से ओवरब्रिज की ढलाई हो रही थी जो देर रात तक जारी रही। रात करीब 11.20 बजे शटरिंग पर गिट्टी का लोड़ बढ़ने के कारण शटरिंग गिर गई। कुछ ने कूदकर जान बचाई।
उधर, आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बचाव कार्य में जुट गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों और मजदूरों के सहयोग से घायलों को सीएचसी बनकटी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर योगेश ने बताया कि मोहनापुर में ओवरब्रिज का काम हो रहा था। कंक्रीट से ढलाई की जा रही थी। ट्रेन जाने के दौरान कंपन से ओवरब्रिज गिर गया। वहीं कुछ का कहना है कि शटरिंग पर अधिक भार के कारण थोक सरकने से हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गिरने वाली छत लगभग 15×20 मीटर क्षेत्रफल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें