फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में 62 लाख रुपये का कपड़ा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया गया 62 लाख रुपये का कपड़ा नेपाल पुलिस ने बरामद कर महेशपुर भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

नवलपरासी जिले के पूरब-पश्चिम मार्ग कवासोती फलफूल चौक में बीती रात नेपाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक पर लदा भारी मात्रा में कपड़े का बंडल बरामद किया। जिसमें 21.60 लाख रुपये की लेडीज कुर्ती, 36.40 लाख का थान कपड़ा, 4.5 लाख रुपये की साड़ी बरामद हुई। सूचना अधिकारी डीएसपी अनिल पंडित ने बताया कि बीती रात कवासोती में ट्रक की चेकिंग की गई तो भारी मात्रा में कपड़े का बंडल बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए ट्रक चालक सहित सामान को महेशपुर भंसार कार्यालय को सपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें