टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के मंडल स्तरीय सम्मेलन में वक्ताओं ने संघर्ष की हुंकार भरी। रविवार को शंकर वाटिका मैरिज हाउस में वक्ताओं ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों के लिए जमीन से आसमान एक कर दिया जाएगा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि राहुल पांडेय ने प्रारंभ से लेकर आज तक के मोर्चे के संघर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला। टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों के कल्याण के लिए विधिक रूप रेखा समझाई। विशिष्ट अतिथि शशिकांत यादव ने कहा कि सर्विस रूल से भर्ती होने पर ही टीईटी उत्तीर्ण बीएड बेरोजगारों का कल्याण हो सकता है।
अध्यक्षता कर रहे राम कुमार पटेल ने कहा कि संपूर्ण टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगारों के लिए जमीन से आसमान एक कर दूंगा। जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, राज कुमार विश्वकर्मा, राज किशोर वर्मा, राम सुभग यादव, निरंजन लाल चौरसिया, महबूब आलम खां, सुमंत पांडेय, ओम प्रकाश चौरसिया ने संबोधित किया।
सत्यादित्य कुमार राय, संदीप गुप्ता, बलराम गुप्ता, महेंद्र वर्मा, संतोष विश्वकर्मा, शेषमणि वर्मा व गोरखपुर से राजन सिंह, शिव प्रकाश पांडे, हरिकेश बहादुर यादव, दीपक पटेल, राजेश कुमार, राकेश मद्धेशिया, प्रवीण पटेल, अखिलेश आदि लोग रहे।