फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोरोना से बचाव की तैयारियां परखी

Sun, 26 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। जिला अस्पताल के अलावा गोपाला, फरेंदा, धानी, परतावल व घुघली सीएचसी में कोरोना से बचाव का पूर्वाभ्यास कर संसाधनों की क्रियाशीलता देखी गई। अधिकारियों की नजर में कहीं खामियां नजर नहीं आई, लेकिन बंद पडे़ आक्सीजन प्लांट में पाइप इधर उधर बिखरे मिले। जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट देखने के साथ ही कोरोना पीड़ित को कैसे त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी, इसका अभ्यास करके दिखाया गया।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर पूर्वाभ्यास के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में कोरोना का मरीज एंबुलेंस से पहुंचा तो उसको इलाज के लिए स्वास्थकर्मी स्ट्रेक्चर पर अस्पताल के अंदर ले गए। फरेंदा सीएचसी पर डॉ. मुकेश गुप्ता,डॉ एके पांडेय तत्काल मरीज को कोविड वार्ड में ले जाकर उसकी जांच की। अस्पताल पर लगे आक्सीजन प्लांट से आक्सीजन दिया गया। इलाज के दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मी ग्लब्स व मास्क सहित पीपीई कीट का प्रयोग किए थे। इस दौरान अपर सीएमओ डॉ राकेश कुमार व डॉ शाश्वत सेन, फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय, गजेंद्र उपाध्याय, गोपाल चतुर्वेदी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि पांच सीएचसी व जिला अस्पताल में कोरोना से इलाज का पूर्वाभ्यास कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई है। सभी संसाधन अपडेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें