फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेंपो और पिकअप में टक्कर, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर में मंगलवार को करीब चार बजे टेंपो और पिकअप में आमने- सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोल्हुई की तरफ से एक टेंपो आ रहा था। उसमें करीब नौ लोग सवार थे। मोहनापुर पहुंचने पर सामने से आ रहे पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे में घायलों में जीत बहादुर (65), निवासी पिपरा परसौनी, विकास यादव (17), निवासी भगीरथपुर, रूपा (28) निवासी फरेंदा, मलखान यादव (55) निवासी हरदीडाली, शैलेष सहनी (15) निवासी भगीरथपुर, गुड़िया (40) निवासी सिंहपुर थरौली, प्रियोम (8) निवासी सिंहपुर थरौली, ड्राइवर अविनाश पांडेय (22) निवासी फरेंदा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें