फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुरासू तूफान का महराजगंज में असर नहीं, शुष्क रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मुरासू का महराजगंज समेत तराई क्षेत्र में कोई असर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार तूफान का रुख आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों की ओर है। ऐसे में जिले में बारिश की कोई आशंका नहीं है। हालांकि, सुबह और शाम ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का दायरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप खिली रही, जबकि सुबह और शाम ठंडक महसूस हुई। सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया रहा। मौसम का यह मिजाज फिलहाल जारी रहने का अनुमान है।
तूफान का रुख दूसरी ओर, बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मुरासू का पूर्वी उत्तर प्रदेश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जिले में न तेज हवाएं चलेंगी और न ही बारिश होगी। तूफान के चलते हवाओं की दिशा में मामूली बदलाव संभव है, लेकिन तापमान पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

कोहरे की गिरफ्त में आएंगे तराई के इलाके आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान गिरकर 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय कोहरा बढ़ेगा। तराई और नदी किनारे के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

किसानों को मिली कटाई-मड़ाई की राहत
मौसम शुष्क रहने से धान की कटाई और मड़ाई में जुटे किसानों को राहत मिली है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश होने पर खेतों में पड़ी धान की फसल प्रभावित हो सकती थी। अब किसान आसानी से कटाई-मड़ाई कर सकेंगे। साथ ही गेहूं की बोआई की तैयारी भी प्रभावित नहीं होगी।
बोले अधिकारी
मुरासू तूफान का महराजगंज समेत तराई क्षेत्र में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम कोहरा बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन

- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें