फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली में जाम से कारोबार और आम जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख प्रवेश द्वार सोनौली में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से रोजाना वाहनों की लंबी कतार लग रही है। पर्यटक, मालवाहक वाहन और स्थानीय लोग भी जाम से परेशान हैं। नेपाल जाने में एक से दो घंटे तक लग रहे हैं।
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर चौक से कस्टम कार्यालय तक सड़क की पटरियों पर ठेले, अस्थायी दुकानें और दुकानदारों का सामान फैला रहता है। वहीं, सड़क किनारे और बीच में वाहन खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है। मंगलवार को नेपाल भंसार कार्यालय का सर्वर चार घंटे बंद रहने से ऑनलाइन प्रक्रिया ठप हो गई। इससे सीमा पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।
जाम का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के अनुसार, जाम से बचने के लिए ग्राहक सोनौली के बजाय नौतनवा बाजार जा रहे हैं। रिक्शा चालक विनोद ने बताया कि यात्रियों के पैदल सीमा की ओर चले जाने से उनकी कमाई घटकर 50 से 80 रुपये प्रतिदिन रह गई है। कस्टम हाउस एजेंट नरेंद्र कुमार ने बताया कि जाम के कारण कुछ मालवाहक वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी गोलू साहू ने अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को नेपाल कस्टम में चार घंटे सर्वर बंद रहने से वाहन आगे नहीं बढ़ सके थे। बुधवार को जाम की स्थिति नहीं रही।
आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता बनाने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनौली में अतिक्रमण हटाने के साथ वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किया जाना चाहिए। साथ ही एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए तत्काल रास्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें