फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 44 डिग्री रहा तापमान, नहीं मिली राहत

Sat, 01 Jun 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम की तल्खी लोगों की बेचैनी बढ़ा रही है। बृहस्पतिवार शाम को आई आंधी-बारिश का असर दूसरे दिन नहीं दिखा। सुबह होते ही तेज धूप से लोगों को परेशानी हुई। दोपहर के समय तो धूप इस कदर लोगों को महसूस हुई जैसे जलती भट्ठी के आसपास खड़े हों। लोगों को वृक्षों के नीचे जाने पर भी राहत नहीं महसूस हुआ, क्योंकि उमस काफी अधिक थी। देर शाम थोड़ी हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन तेज धूप के चलते हवाएं भी गर्म महसूस हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड हुआ लेकिन लोगों ने 46 डिग्री की गर्मी झेली। धूप से बचने के लिए लोग बोतल बंद पानी सेवन के लिए जरूर खरीद रहे थे, लेकिन पांच मिनट में ही पानी इस कदर गर्म हो जा रहा था कि लोग इससे चेहरा तक नहीं धूल सकते। गन्ना जूस, आम का पना, शिकंजी जैसे शीतल पेय की दुकानों पर भीड़ दिखी और लोग इनका सेवन कर गला तर करते दिखे।
महिलाएं बर्फ गोला और आइसक्रीम खाती दिखीं। पूरे दिन लोग तपती धूप और उमस के कारण बेचैन दिखे। पंखे व कूलर की हवा भी गर्म होने के कारण पसीना नहीं सूख सका। शाम को हल्की हवा चलने के कारण कुछ राहत तो मिली, लेकिन हवाएं गर्म लगने के कारण लोग बेहाल ही देखे गए। सड़कों पर बुजुर्ग व छोटे बच्चे काफी कम देखे गए। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि अभी उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान रहना पड़ेगा। तेज धूप का कहर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें