फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओपीडी में उल्टी-दस्त और घबराहट व उच्च रक्तचाप के मरीज बढ़े

Sat, 01 Jun 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप व लू लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त और घबराहट व उच्च रक्तचाप के मरीज बढ़े हैं। प्रतिदिन ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को उल्टी-दस्त व घबराहट के 210 मरीजों ने परामर्श लिया। इमरजेंसी में पहुंचे चार मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी नजर आई। अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त व घबराहट के रहे। फिजिशियन डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि 800 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। इसमें 210 मरीज उल्टी-दस्त व घबराहट के रहे। सभी को परामर्श देकर घर भेज दिया गया। बताया कि मरीजों को धूप के सीधे संपर्क में आने की और पेय पदार्थों का अधिक प्रयोग करने की सलाह दी गई।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि मरीजों में उल्टी-दस्त व घबराहट की समस्या अधिक है। ओपीडी व वार्ड में भर्ती मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गर्मी से लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल पेय का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें