फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तापमान वृद्धि ने बढ़ा दी मानसिक रोगियों की दिक्कत

Mon, 28 Apr 2025 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पिछले दिनों 42 डिग्री तक पहुंचे अधिकतम पारे, हीटवेव के प्रकोप ने मानसिक रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे जूझने वाले 9 मरीज सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने समस्या के अनुसार निदान किया और जरूरी दवाएं प्रयोग की सलाह दी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 714 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें मानसिक रोगी भी शामिल रहे। मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. शुभांबुज ने बताया कि बढ़े तापमान के प्रभाव से पहले से मानसिक रोग से ग्रसित डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन व गुस्सा बढ़ाने का कार्य किया है।
मानसिक रोगी जो दवा निरंतर प्रयोग कर रहे हैं गर्मी से उनकी नींद नहीं पूरी हो रही। इसी का परिणाम है कि मानसिक रोगियों का चिड़चिड़ापन और गुस्से की समस्या बढ़ी है। ऐसे मरीजों को अधिक पानी पीने की सलाह के साथ संज्ञानात्मक थेरैपी जरूरत के अनुसार करके समयबद्ध दवा प्रयोग को लेकर सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि बढ़े तापमान से मानसिक रोगियों की दिक्कत बढ़ी है। अवसाद और चिड़चिड़ापन के रोगियों को संज्ञानात्मक थेरैपी का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा खांसी और डायरिया के रोगी भी बढ़े हैं, जिन्हें जांच के साथ दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें