फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेहत पर भारी पड़ रहा तापमान, बढ़ रहे उदर रोगी

Tue, 01 Apr 2025 06:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चढ़ता और उतरता तापमान सेहत पर भारी पड़ रहा है। इसका असर ओपीडी में देखा जा रहा है। तापमान बढ़ने के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, पेचिस के साथ आंखों में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में 798 मरीजों का उपचार हुआ जिसमें पेंचिस, फूड प्वाइजनिंग और आंखों में संक्रमण के मरीज अधिक रहे। पेट की समस्या लेकर पहुंचे मरीजों को गर्मी से बचाव और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
डाॅ. बैभव श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वच्छ व ताजा खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। बासी और गरिष्ठ भोजन गर्मी में करने से परेशानी होती है। खानपान की लापरवाही से पेट दर्द की समस्या हो रही है। जांच के बाद आने वाले मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

साथ-साथ खानपान की हिदायत भी दी जा रही है। खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर पानी पीते रहें। जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। आंख में संक्रमण के भी 13 मरीज देखे गए। डाॅ. मनीष ने बताया कि तेज धूप और हवा आंखों में संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। आंख की दिक्कत से जूझ रहे मरीजों को जांच के बाद आई ड्राप और धूप में निकलने पर चश्मा लगाने की हिदायत दी जा रही है।
सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने कहा कि गर्मी जनित समस्या से प्रभावित अधिक मरीज आ रहे हैं। उदर रोग, त्वचा रोग व आंख में संक्रमण के मामले अधिक आ रहे हैं। जांच के बाद दवा और बचाव की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें