फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परंपरागत तरीके से निकाली जाएगी मां भद्रकाली का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। बृजमनगंज थाना परिसर के सभागार में बुधवार को मां भद्रकाली समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मां भद्रकाली समितियों को जुलूस व शोभायात्रा के कार्यक्रम को परंपरागत तरीके से संपन्न कराने व सुरक्षा का विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने कहा कि पुरानी परंपरा के अनुसार ही मूर्ति स्थापना करें नई परंपरा की शुरुआत न करें। पंडाल से मार्ग व आवागमन प्रभावित न हो इसका विशेष ध्यान दें। आस्था की आड़ में हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे धीमे आवाज में बजाएं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने कहा कि विवादित गीत न बजाएं, पर्व से संबंधित धार्मिक गीत व भजन ही बजने को अनुमति रहेगी। विसर्जन या जुलूस के दौरान पटाखों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। शांति भंग करके का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के बारे पुलिस को सूचना दें। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रहेगी। जुलूस रूट का निरीक्षण कर ढीले तारों को सही करवाने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, राजन कुमार, आलोक यादव, अर्चना यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें