फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रैली में गईं रोडवेज की बसें, बाहर से गांव-घर आने वाले झेल रहे दुश्वारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रैली के लिए महराजगंज डिपो की बसें भेजे जाने का खामियाजा बुधवार यात्रियों को भुगतना पड़ा। बाहर से आने वाले लोग घंटों गंतव्य की बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस न आने से उन्हें मजबूरी में प्राइवेट का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली व छठ जैसे बड़े पर्व पर जब बाहर से लोग गांव-घर आ रहे हैं, तब महराजगंज डिपो की अधिकांश बसें रैली में लगी हुई हैं। बुधवार को रोडवेज परिसर से महज 30 बसों का ही संचालन हो सका। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और फिर मजबूरी में प्राइवेट ऑटो व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बता दें कि डिपो से कुल 76 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता है। इनमें से 30 से अधिक बसें रैली के लिए भेज दी गई हैं। बची हुई बसों में से भी कई मेंटेनेंस में हैं। ऐसे में बुधवार को मात्र 30 बसें ही सड़क पर उतर सकीं। गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी ही नहीं नौतनवा, निचलौल, सिसवा, ठूठीबारी और फरेंदा जैसे लोकल रूट पर भी रोडवेज की सीमित बसें ही चल सकी।
प्राइवेट वाहनों की चांदी
रोडवेज बसें कम होने से प्राइवेट ऑटो, टेंपो और डग्गामार बसों की बुधवार चांदी रही। रोडवेज बस स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड जैसा नजारा दिखा। बाहर से गांव-घर आने वाले इनसे मोलभाव कर गंतव्य की तरफ जाने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन


बोले अधिकारीपरिवहन निगम क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर महराजगंज डिपो से बसें रैली में भेजी गई। 30 बस का संचालन बुधवार लोकल रूट पर रहा। लॉन्ग रूट पर बसें नहीं भेजी जा सकी। शुक्रवार से स्थिति ठीक हो सकेगी।
विज्ञापन

- संजय प्रेमी, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें