फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस से गायब पांच अफसरों को नोटिस

Wed, 16 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/निचलौल। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न होने के बाद मंगलवार को तहसील सभागार में प्रथम तहसील दिवस का आयोजन किया गया। नुपस्थित पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
जिलास्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी कृपाशंकर पांडेय ने की। कहा कि तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। सभी ग्राम स्तरीय अधिकारियों से विकास कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा। लोहिया गांव के विकास कार्यों को अविलंब पूरा करा रिपोर्ट शासन को देने का निर्देश दिया।
अपर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका देखी। जिसमें जिला गन्ना अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर को कारण बताओ नोटिस भेजा है। एसडीएम जितेन्द्र कुमार कुशवाहा ने जिलाधिकारी को लिखित सूचना दी कि अधिकारियों के अनुपस्थित होने के कारण संबंधित विभागों के शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सका है। उप कृषि निदेशक एसएन सिंह ने कहा कि 16 दिसंबर को अवकाश होने के कारण 17 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया है। सदर तहसील में सात शिकायतों में दो का निस्तारण मौके पर किया गया। सीएमओ कृष्ण गोपाल सिंह, डीएफओ शिवाजी राय, डीडीओ एसएन सिंह, डीसी मनरेगा अशोक मौर्या, डीपीआरओ, घनश्याम सागर, सीओ रचना मिश्रा, एसडीएम जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, तहसीलदार कुलदेव सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें