फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में उतरे व्यापारी

Wed, 16 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा/नौतनवा/घुघली। जीएसटी विधेयक के विरोध में जिले के व्यापारियों ने पुतला जलाया। व्यापारियों का आरोप है कि इस विधेयक से उत्पीड़न बढ़ जाएगा। नाराज व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सिसवा बाजार के रेलवे स्टेशन ग्राउंड में मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल, नगर उद्योग व्यापार मंडल इकाई के संयुक्त नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे जीएसटी विधेयक का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी विधेयक के माध्यम से व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने की पहल की गई है। अधिकांश राज्यों की राय भी नहीं ली गई है। इससे व्यापारियों को दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। विधेयक के माध्यम से उत्पीड़न किया जायेगा। मंडल अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार ने विधेयक वापस लेने तथा जीएसटी में पूरे देश में एक टैक्स का मूल्य निर्धारण करने की मांग की।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष शैलेश सुल्तानिया, रिजवान अहमद, विजय सरावगी, विनोद मद्धेशिया, पप्पू मद्धेशिया, एकांश चौरसिया, विजय खरवार, राजेश चौधरी, शमशेर सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
हनुमान चौक पर नगर के व्यापार मंडल के सदस्यों ने जीएसटी के कठिन प्रारूप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर पुतला जलाया और नारेबाजी की। प्रदेश संगठन मंत्री सीताराम अग्रहरी ने कहा कि सुदूर और पिछड़े इलाके में रहने वाले व्यापारियों को जहां बिजली और कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


 ऐसे में सिर्फ आनलाइन रिर्टन दाखिल करने की व्यवस्था लागू करना अन्याय है। अग्रहरी ने प्रारूप के सरलीकरण की जरूरत बताई। नित्यानन्द गुप्ता, सरदार सहेन्द्र सिंह, रामरूप जायसवाल, मेहताब अहमद, शत्रुधन सोनी, ओमप्रकाश जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, बद्री अग्रहरी, विनोद पटवा मौजूद रहे।

मंगलवार की शाम घुघली के व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला जलाया। लगाए जा रहे वस्तु एवं सेवा कर के विरुद्ध नाराजगी जताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया। व्यापार मंडल दल के अध्यक्ष रोशन वर्मा, सुरेश प्रसाद ,अरुण बावली, सुरेश गाड़िया, अशर्फी लालगुप्त, अर्जुन प्रसाद, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें