फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ते में रोककर मनबढ़ों ने किशोर को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मनबढ़ों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

ठूठीबारी। डिगही गांव में एक गैंग के मनबढ़ों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया था। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस चार मनबढ़ों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिगही निवासी आशा देवी ने बताया कि 5 मार्च की सुबह करीब 9 बजे दिन में मेरा बेटा आदित्य सहानी (17) किराना सामान लेने डिगही चौराहे पर गया था। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में गांव के रिजयान, समीर और अशर्फी के नाती प्रिंस चौरसिया मेरे लड़के को गाली देने लगे। आदित्य ने गाली देने से मना किया तो उसे बुरी तरह से मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

वहीं समीर अपनी जेब से चाकू निकालकर आदित्य के ऊपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हम लोगों ने किसी तरह समीर को पकड़कर अपने लड़के आदित्य को बचाया। इसके बाद समीर, रिजवान और प्रिंस हमेें भी गालियां देने लगे और धमकी दी कि आज तुम्हारा लड़का बच गया, इसकी शिकायत कहीं करोगी तो तुम्हारे लड़के की हत्या कर देंगे।
गांव का विपुल चौरसिया जो कि समीर, रिजवान व प्रिंस के गैंग का सरगना है, मेरे दरवाजे पर आकर मेरे लड़के आदित्य को गाली गुप्ता व जानमाल की धमकी देने लगा। चारों मनबढ़ किस्म के युवक हैं। आए दिन गांव में मार पीट, छेड़छाड़, छिनैती और गाली-गलौज की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन लोगों के आतंक से गांव में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि आशा देवी की तहरीर पर रिजवान, समीर, प्रिंस चौरसिया और विपुल चौरसिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें