फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटी के कमरे में युवक को देख बंद किया दरवाजा, बुला ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को युवती के परिजनों ने उसके कमरे में पकड़ लिया। इसके बादर परिजनों ने बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही युवती से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। बुधवार की रात युवती के परिजन गांव में हो रहे महायज्ञ में रासलीला का मंचन देखने गए थे। इसी दौरान घर को सुनसान देख युवती ने प्रेमी को कमरे में बुला लिया। काफी देर बाद रासलीला खत्म होने पर जब परिजन घर पहुंचे तो दोनों को कमरे में देख बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। घटना की जानकारी होने पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना चौक पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और युवक को अपने साथ थाने ले गई। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें