फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पांच दिन बाद हुई मौत
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा शीतलापुर खेसरहा में 10 जून को बिजली के करंट से घायल किशोरी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर निर्माणाधीन मकान के पास खेलने दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया था। बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा शीतलापुर खेसरहा निवासी मुस्तफा के निर्माणाधीन मकान के पास बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान 14 वर्षीय सुधाकर साहनी, पुत्र बालमुकुंद साहनी, निवासी पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी निचलौल में डॉ. सौरभ साहनी ने प्राथमिक उपचार किया। किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान पांचवें दिन मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधाकर साहनी चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से परिवार में जहां मातम है वहीं ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश भी है। ग्रामीण वकील अहमद, पिंटू पासवान, नन्दलाल, इम्तियाज, वीरेन्द्र आदि ने आबादी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को सुरक्षित कराने की मांग करते हुए कहा कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इस तरह की और घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें