फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। क्षेत्र के नौनिया के सिवान में रोटावेटर की चपेट में आने से शनिवार को किशोर की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। अचानक गिरने के कारण रोटावेटर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा नौनिया के सिवान में खेत की जुताई रोटावेटर से की जा रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठा गिरजेश प्रजापति (14) अचानक गिर कर रोटावेटर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। गिरजेश कक्षा 6 का छात्र था और माता पिता का इकलौता बेटा था। ठूठीबारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें