फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वोटर आईडी कार्ड से लिंक है मोबाइल नंबर तो ऑनलाइन भर सकते हैं एसआईआर फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जनपद में प्रभावी है। बीएलओ मतदाताओं को फॉर्म देकर भरवा रहे हैं। आयोग ने एसआईआर फॉर्म को भरने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। कोई भी अपने मोबाइल से यह फॉर्म ऑनलाइन भरकर जमा कर सकता है। आवेदक का मोबाइल नंबर का वोटर आईडी कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग 19 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 2,084 बीएलओ के माध्यम से एसआईआर फॉर्म भरवा रहा है। मतदाता मांगी गई सूचना को भरकर अपना फॉर्म 4 दिसंबर तक बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। एडीएम ने बताया कि एसआईआर का फॉर्म ऑनलाइन (वोटर.ईसीआई.जीओवी.इन) पर भी उपलब्ध है। सबसे पहले इपिक नंबर (मतदाता पहचान संख्या) दर्ज करना होगा। पहले से वोटर आईडी कार्ड है तो एपिक नंबर डालते ही सारी जानकारी खुद प्रदर्शित हो जाएगी। नया मतदाता होने अथवा पहले से पंजीकृत नहीं होने पर नया फॉर्म भरने का विकल्प मिलेगा।
इसमें नाम, आयु, लिंग और पता भरकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। आवश्यकता अनुसार संशोधन या सुधार भी कर सकते हैं। पासपोर्ट साइज कलर फोटो अपलोड करना आखिरी कार्य होगा।
विज्ञापन

मिलेगी साक्ष्य रसीद
ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म भरने पर साक्ष्य रसीद भी मिलेगी। इससे आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। सफलतापूर्वक ऑनलाइन फॉर्म सबमिट होने के बाद एक्नॉलेजमेंट स्लिप और रेफरेंस नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें