फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 15 गुरुगोरक्षनाथ नगर में बुधवार देर रात अंशिका राव (17) का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। परिजन पड़ोस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड निवासी हरेंद्र राव उर्फ सुक्खल पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर उनकी पुत्री अंशिका और उसकी दादी मौजूद थीं। देर शाम जब परिजन शादी समारोह से लौटे तो उन्होंने अंशिका को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने दादी से पूछताछ की लेकिन वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सकीं। परिजन जब अंशिका के कमरे की ओर पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर अंशिका का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें