फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा का मामला, मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

कक्षा नौ की छात्रा थी रागिनी, आत्महत्या के कारणों नहीं चल सका है पता
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र की लक्ष्मीपुर देउरवा ग्रामसभा में सोमवार की शाम करीब सात बजे एक किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते घर में चीख-पुकार मच गई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी दशरथ यादव की पुत्री रागिनी यादव (15) पूरे परिवार के साथ सोमवार की शाम घर में थी। इसी दौरान रागिनी दूसरे कमरे में चली गई। काफी देर तक वह नहीं दिखी तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने कमरों में देखा तो एक कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

परिजन ने खिड़की से झांककर देखा तो रागिनी का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ भिटौली सत्येंद्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। टीम ने साड़ी के फंदे से लटके शव को नीचे उतारा।
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी करके पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। रागिनी कक्षा नौ की छात्रा थी। रागिनी कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन

एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें