फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल से गोरखपुर इलाज के लिए निकले व्यक्ति की नौतनवा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रूपन्देही जिले से गोरखपुर इलाज के लिए निकले एक बुजुर्ग की नौतनवा में मौत हो गई। सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर टीनशेड के नीचे वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। जीआरपी आनंदनगर की टीम ने उन्हें रतनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी आनंदनगर के थाना प्रभारी रामसमुझ सरोज ने बताया कि शव की तलाशी के दौरान नेपाल का नागरिकता और इलाज से संबंधित मेडिकल का पर्चा आदि बरामद हुआ। नागरिकता के आधार पर मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनार (72) निवासी सिद्धार्थनगर नगर पालिका-6, जिला रूपन्देही राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई।
सूचना पर कुछ रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। परिजन ने बताया कि ओमप्रकाश सोनार इलाज के लिए गोरखपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई होगी।
जीआरपी आनंदनगर के थाना प्रभारी रामसमुझ सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें