फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वन स्टॉप सेंटर से फरार किशोरी बरामद, दो महिला पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त को नित्य क्रिया के बहाने वन स्टाॅप सेंटर से फरार हुई थी किशोरी
विज्ञापन

बांसी से बरामद हुई किशोरी, बृजमनगंज पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम ने किशोरी को ढूंढा
महराजगंज। वन स्टॉप सेंटर से नित्य क्रिया के बहाने फरार हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में थाना कोतवाली में किशोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर महिला हेड कांस्टेबल मधुबाला और महिला कांस्टेबल रीमा को निलंबित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 13 जुलाई को अपनी 17 वर्षीय पुत्री के घर से लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने किशोरी को 14 अगस्त को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी बस स्टैंड से ढूंढ निकाला गया।
विज्ञापन

आवश्यक चिकित्सीय और विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया था। शनिवार को किशोरी नित्य क्रिया करने के बहाने कर्मचारियों को चकमा देकर वन स्टॉप सेंटर से बाहर निकल गई और फरार हो गई। किशोरी के फरार होने की सूचना मिलते ही थाना बृजमनगंज पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की टीम सक्रिय हो गई।
शनिवार को थाना बृजमनगंज पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम ने किशोरी की तलाश शुरू की। दोनों टीमों ने समन्वित तरीके से संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। प्रयास के बाद किशोरी को बांसी से ढूूंढ निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना कोतवाली पर किशोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें