मिठौरा। निचलौल के लालपुर गांव में रविवार की शाम घर में बिजली का कार्य कर रही एक किशोरी अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, लालपुर निवासी श्यामबहादुर चौहान की पुत्री रोशनी चौहान (17) शाम करीब पांच बजे घर में लगे पंखे का तार बिजली बोर्ड में जोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक विद्युत प्रवाह होने से वह तेज करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही किशोरी जोर से चीखकर और जमीन पर गिर पड़ी। घटना देखकर घर के लोग घबरा गए और तुरंत मुख्य स्विच बंद कर बिजली आपूर्ति रोकी गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की सहायता से किशोरी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।