मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर में मंगलवार की देर शाम किशोरी ने छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस और ग्रामीणों ने किशोरी को ढंूढ़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सिंदुरिया थानाक्षेत्र के हरिहरपुर स्थित देवरिया शाखा की गंडक नहर में एक किशोरी ने छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने किशोरी को नहर मे छलांग लगाते देख शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस और ग्रामीणों ने नहर मे किशोरी को ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। संवाद