फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेला घूमने गई किशोरी लापता, पांच लाख के जेवर भी ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड से रविवार शाम मेला घूमने गई 14 वर्षीया किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में किशोरी की मां ने श्यामदेउरवां थाने में तहरीर देकर किशोरी को तलाश कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, किशोरी रविवार शाम करीब सात बजे परतावल बाजार में लगे प्रदर्शनी मेले में घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उस समय उसके माता-पिता किसी जरूरी काम से रिश्तेदार के घर गए हुए थे। देर रात जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी वहां नहीं मिली। पहले उन्होंने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पड़ोस की एक महिला ने बताया कि वह किसी युवक की बाइक पर बैठकर जाते हुए दिखाई दी थी। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी घर में रखे करीब पांच लाख रुपये के कीमत के जेवर भी अपने साथ ले गई है। वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के लापता होने के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें