फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर से चौराहे पर निकली किशोरी लापता, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार को 10.30 बजे अपने घर से साइकिल से पड़ोसी गांव के चौराहा पर गई थी और वहीं से लापता हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर सोमवार की देर शाम थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में बताया गया कि गायब किशोरी 10वीं की छात्रा है। सोमवार को विद्यालय नहीं गई। मां से पड़ोसी गांव के चौराहे पर आधार संशोधन और बैंक खाता का केवाईसी कराने की बात कहकर साइकिल से निकली थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन करने के बाद संपतिहा चौकी पुलिस को सूचना दी। एसओ नौतनवा अभिषेक सिंह ने कहा प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस लापता किशोरी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें