फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्प दंश से किशोरी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी थानाक्षेत्र में सर्प दंश से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोदना बड़ा टोला निवासी जयप्रकाश गोंड की पुत्री सपना गोंड (13) शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर में रखे शीशे की गोली लेने गई थी। इसी दौरान मोके में बैठे एक जहरीले सांप ने हाथ में डंस लिया। किशोरी चिल्लाने लगी। उसने परिजन को हाथ दिखाया। सर्पदंश की आशंका के साथ परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी निचलौल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन किशोरी की हालत बिगड़ती रही तो डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में किशोरी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पहुंची ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। इस संबंध में निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हल्का लेखपाल प्रवीण पासवान ने बताया की पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें