फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीम गठित कर किया जाएगा समस्याओं का त्वरित निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम हरिहरपुर में अधिकारियों ने चौपाल लगाकर कर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने टीम गठित कर ग्रामीणाें की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब चार बजे हरिहरपुर गांव पहुंचे पीडी राम दरश चौधरी और मिठौरा बीडीओ राहुल सागर ने ग्रामीणों से सड़क, बिजली, पानी, शौचालय, पेंशन से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं की समस्याओं को भी सुना। ग्रामीणों ने अधिकारियों से वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, ग्राम सभा में नाली निर्माण की मांग की। ग्राम सचिव आशुतोष जायसवाल ने कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह के बारे में जानकारी दी। पीडी ने ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान से पेंशन चौपाल के माध्यम से पात्रों को विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन दिलाने का निर्देश दिया। पीडी राम दरश चौधरी ने कहा टीम गठित कर ग्रामीणाें की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें