फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लकड़ी माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर हमला, दो घायल

Thu, 11 Jan 2024 05:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

क्षेत्रीय वनाधिकारी अनुराग आनंद ने कहा कि कटहरा गांव के उसरहवा टोला निवासी मकोल पर वन विभाग की 24 केस दर्ज है। उसके बावजूद भी आरोपी मकोल जंगलों से कीमती लकड़ियों को काटकर अवैध तरीके से बेचता था जिसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
लकड़ी माफिया के परिजनों ने पुलिस पर किया हमला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहरा गांव के उसरहवा टोले पर गुरुवार को वन विभाग की टीम मुखबिर की सूचना पर एक लकड़ी माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची, इस दौरान लकड़ी माफिया के परिजनों ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस घटना में दो वनकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मदद से लकड़ी माफिया को टीम ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर ली हैं। वन विभाग के इस कार्रवाई से घंटों अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

पकड़ी रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अनुराग आनंद ने कहा कि कटहरा गांव के उसरहवा टोला निवासी मकोल पर वन विभाग की 24 केस दर्ज है। उसके बावजूद भी आरोपी मकोल जंगलों से कीमती लकड़ियों को काटकर अवैध तरीके से बेचता था जिसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी मकोल जंगल से लकड़ियों की कटान कर घर आकर छिपा है। उक्त सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दी। घर के चारों तरफ वन विभाग की टीम को देख आरोपी के परिजन उसे भगाने के लिए टीम पर जानलेवा हमला बोल दिए। जिस दौरान वन दरोगा तरंग तिवारी और उपक्षेत्रीय वनाधिकारी कासिम अली घायल हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मदद से काफी मशक्कत करने के बाद आरोपी मकोल को गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही आरोपी मकोल के घर से बड़े पैमाने पर जंगल की अवैध कीमती लकड़िया भी बरामद की गई हैं।

आगे कहा कि घायल वन कर्मियों को इलाज कराया जा रहा है। जबकि गिरफ्तार आरोपी मकोल के खिलाफ आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जबकि अन्य आरोपी जगदीश, मोहन, जितेंद्र, लल्ले और कोइल की तलाश जारी है। उन्हे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें