महराजगंज। जिला एथलेटिक्स महराजगंज के जूनियर एथलेटिक्स खिलाड़ियों की बालक एवं बालिकाओं की टीम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुई। टीम का चयन बीते सप्ताह एथलेटिक संघ के चयन समिति ने किया था। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हो रहे नेशनल मीट में 16 से 18 फरवरी तक प्रतिभाग करेगी। टीम को रवाना करते हुए संघ की उपाध्यक्ष व पीजी काॅलेज के शारीरिक शिक्षा की असिस्टेंट प्रोफेसर अपर्णा राठी ने सभी खिलाडियों को शुभकामना देते हुए उनका आह्वान किया कि वे अनुशासित तरीके से खेल में प्रतिभाग करें।
संघ के सचिव अमित कुमार तिवारी ने बताया कि 14 वर्ष और 16 वर्ष की बालक बलिकाएं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहीं हैं। इसमें शिवम जायसवाल, अनमोल विश्वकर्मा, मोहम्मद अफराईम, विक्की गुप्ता, निखिल कुमार, प्रिया, काजल, कुशल सिंह, आकिफ अहमद, उजाला यादव प्रमुख हैं। इस दौरान वरिष्ठ संयुक्त सचिव सुनील कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव परोमिता विस्वाश, विपिन यादव, शिवानंद शाही, हिरामन चौरसिया, अजय वर्मा मौजूद रहे। संवाद