फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के चलते बैरंग लौटी

Sat, 08 Jun 2024 08:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के पचमा गांव के टोला दूरदशही स्थित सार्वजनिक भूमि पर बने नाली पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी। मनबढ़ों के विरोध के चलते टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


पचमा गांव के ग्राम प्रधान सबीबुन के पति नसरुद्दीन ने कहा कि गांव के टोला दूरदशही में बस्ती के बीच एक सार्वजनिक पोखरी है। पोखरी में बस्ती के घरों से निकलने वाला पानी नाली के जरिए पोखरी में गिरता है। एक मनबढ़ व्यक्ति ने सार्वजनिक नाली पर कब्जाकर उसे बंद कर दिया है। इसके चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। नाली से अतिक्रमण हटाने की बात कहने पर मनबढ़ आक्रोशित हो जा रहा है।
ग्रामीण रामप्रसाद रामचंद्र, बुद्धिराम, रजला, हजरत आदि के साथ थाना समाधान दिवस में पहुंच शिकायत कर नाली से अवैध अतिक्रमण हटवाने की गुहार लगाई। वहीं समाधान दिवस में अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को अतिक्रमण हटवाने के लिए भेज दिया। मौके पर टीम को देख अतिक्रमण करने वाले मनबढ़ व्यक्ति ने परिजनों के साथ गोलबंद होकर लाठी-डंडों के साथ मारपीट करने के लिए तैयार हो गया। यह देख टीम बगैर अतिक्रमण हटवाएं लौट गई। लेखपाल त्रिलोकी नाथ ने कहा की अतिक्रमणकारियों के आक्रोश को देखते हुए टीम लौट आई है। तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने कहा की टीम से जानकारी लेकर मनबढ़ों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें