फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी एक ही प्लेटफार्म पर लगाएंगे ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
278 माध्यमिक स्कूलों के लिए निर्देश जारी, 1.17 लाख विद्यार्थी नामांकित
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत रियल टाइम विद्यालयों की निगरानी होगी आसान
महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों में नए शिक्षा सत्र से शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी तीनों एक ही प्लेटफार्म पर ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे। इसके लिए यूपी एमएसपी अटेंडेंस पोर्टल के साथ-साथ एप भी विकसित किया गया है।
जनपद में संचालित 278 माध्यमिक स्कूलों में 1.17 लाख के आसपास विद्यार्थी नामांकित हैं। नए शिक्षा सत्र में यूपी बोर्ड ने विद्यालयों में पारदर्शिता और नियमित निगरानी के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी सहायता प्राप्त, राजकीय एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति एप पर दर्ज होगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत शिक्षक सामान्य हाजिरी की तरह ही विद्यार्थियों की उपस्थिति जांचेंगे और एप पर डाटा फीड करेंगे। पिछले सत्र से बोर्ड ने इसे लागू किया था लेकिन सिर्फ पोर्टल ही विकसित किया जा सका था। नए सत्र में एमएसपी अटेंडेंस एप भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन से डीआईओएस कार्यालय को पत्र
डीआईओएस कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, नई व्यवस्था के संदर्भ में परिषद के अपर सचिव (प्रशासन) आदेश के मुताबिक सभी विद्यालयों में शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी यूपीएमएसपी अटेंडेंस एप के माध्यम से प्रतिदिन दर्ज करने के निर्देश हैं। इसका उद्देश्य विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शिता बढ़ाना तथा शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। इससे रियल टाइम विद्यालयों की निगरानी की जा सकेगी। साथ ही अनियमित उपस्थिति और फर्जी हाजिरी पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
वर्जन
नए आदेश के मुताबिक सभी स्कूलों को निर्देश पत्र जारी किया जाएगा। अब एमएसपी एप की मदद से ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू की गई है।
- प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें