फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रशिक्षण लेकर लौटे शिक्षक, देंगे प्रशिक्षण

Tue, 30 Jul 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के सात शिक्षक एनसीईआरटी की ट्रेनिंग लेकर लखनऊ से लौटे हैं। अब इनकी मदद से विभाग मास्टर ट्रेनर तैयार करने जा रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षक एवं संरचना महत्व सहित 22 विंदुओं पर शिक्षक विद्यार्थियों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि पांच अगस्त से हर स्कूल में एनसीईआरटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले मास्टर ट्रेनरों की गतिविधि बढ़ाई जाएगी। शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल में सुरक्षा एवं संरक्षा का महत्व, आवश्यकता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, विद्यालय स्तर पर सुरक्षा व संरक्षा के विविध आयाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा संबंधी मुद्दों की विस्तृत जानकारी के साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी दिए जाएंगे।
इसके साथ ही आपदा प्रबंधन, पूर्व तैयारी, जागरूकता व रोकथाम, पुनर्वास, राहत महत्वपूर्ण मुद्दों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया जाना है। सभी तैयार मास्टर ट्रेनर्स की ओर से जनपद के शिक्षकों को प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। इस प्रशिक्षण को आगे बढ़ाकर संचार माध्यम से शिक्षक एवं छात्र अपने आस-पास के खतरों, दुर्घटनाओं, आने वाली आपदाओं व ज्वलंत समस्याओं के प्रति बच्चों को जागरूक करेंगे। आवश्यकता होने पर उनका सामना करने की सीख देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें