महराजगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें 21 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले धरने को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सदर ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता संबंधी निर्णय में संशोधन की मांग की जा रही है। इसे लेकर एफटीआई और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना दिया जाएगा।
शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री अखिलेश पाठक ने बताया कि एफटीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी शिक्षक एकजुट हैं। 21 नवंबर को आरटीई एक्ट में संशोधन करके एक्ट लागू होने से पूर्व के शिक्षकों के लिए टीईटी से मुक्ति की मांग की जाएगी। एकजुटता ही हमारी ताकत है। इस अवसर पर कैरोलिन, बालमुकुंद पाठक, ज्ञानती देवी, कृष्णदेव, शशिकला, किरन त्रिपाठी, गोपाल पटेल, निमिषा सिंह, बिपिन, बिहारी मिश्र, सिंधु द्विवेदी, नगीना खरवार, किरन सिंह, कुलदीप कुमार, अशोक गुप्ता मौजूद रहे।