फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय और ग्रामीण के चक्कर में उलझे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय और ग्रामीण के चक्कर मेें उलझे शिक्षक
विज्ञापन

महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में जिले में तैनात रहे शिक्षक नगरीय व ग्रामीण के चक्कर में उलझ कर रह गए हैं। जिले से स्थानांतरित होने के दौरान उन्होंने आवेदन में नगरीय भर दिया था, मगर वहां कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके। लिहाजा वहां से उन्हें फिर से जिले में भेज दिया गया। सोमवार तक स्थानांतरित हुए कुल 19 शिक्षक जिले में लौट चुके हैं। इन्हें मूल विद्यालय पर तैनाती दी जा रही है।
जिले से 400 से अधिक शिक्षक अंतरजनपदीय स्थानांतरण कराकर अन्य जिलों में गए थे। इनमें से अधिकांश ने कार्यभार ग्रहण करते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया है, वहीं सोमवार तक 19 शिक्षकों ने जिले में कार्यभार ग्रहण करने के लिए वापसी कर ली है। विभागीय जिम्मेदारों की मानें तो शिक्षकों ने स्थानांतरण संबंधी आवेदन में विद्यालय को नगरीय भत्ता मिलने की दशा में नगरीय के रूप में भरा था, मगर स्थानांतरित जिले में पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनका विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में है, लिहाजा शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया तथा उनका तबादला निरस्त हो गया। सोमवार तक 19 शिक्षक जिले में लौट आए हैं। इनमें से 15 को उनके मूल विद्यालय पर तैनाती दी गई है। जबकि चार को जल्द ही तैनाती देने की प्रक्रिया जारी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि नगरीय व ग्रामीण के चक्कर में स्थानांतरण के निरस्त होने के बाद लौटे शिक्षकों को मूल विद्यालय पर तैनात किया गया है। बचे शिक्षकों को भी एक-दो दिन के अंदर तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटीं शिक्षिकाओं में सर्वाधिक सदर की
जिले में सोमवार तक जो 19 शिक्षिकाएं लौटी हैं, उनमें सर्वाधिक शिक्षिकाएं सदर ब्लॉक की हैं। मिठौरा व पनियरा की तीन-तीन, सिसवा की एक तथा शेष सदर ब्लॉक की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें