फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

सिसवा(महराजगंज)। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा गौरी बढ़ैपुरवा गांव में पूर्व प्रधान की ओर से पीएम आवास नहीं देने से नाराज युवक ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीण पूर्व प्रधान को सिसवा पीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा गौरी बढ़ैपुरवा निवासी पूर्व प्रधान 48 वर्षीय नरेश सोमवार सुबह खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से उनके गर्दन पर हमला कर फरार हो गया। पूर्व प्रधान लहूलुहान होकर गिर पड़े थे। यह घटना देख खेत के तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने घायल को सिसवा पीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। गांव के लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में युवक को पीएम आवास नहीं मिला था। इस वजह से वह नाराज था। दो माह पहले भी युवक ने पूर्व प्रधान के बड़े पुत्र अविनाश पर चाकू से हमला कर दिया था। मामला कोठीभार थाने पर गया था, लेकिन कुछ लोगों ने सुलह करा दिया था। प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह ने आरोपित जुगनू के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें