फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय तबादले के लिए 21 तक आवेदन कर सकते हैं शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जनपदीय तबादले के लिए 21 तक आवेदन कर सकते हैं शिक्षक
विज्ञापन

महराजगंज। अंतर जनपदीय स्थानांतरण का इंतजार कर रहे जिले के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। अब मानकों को पूरा करने वाले व छूटे हुए शिक्षक भी 21 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले शिक्षकों की 22 से 24 दिसंबर तक काउंसिलिंग होगी। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 30 दिसंबर को सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए जिले में पूर्व में प्रारंभ की गई प्रक्रिया के तहत 1400 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। मामला न्यायिक प्रक्रिया में पहुंचा तो उस पर रोक लग गई। अब न्यायालय के निर्देश पर प्रक्रिया को प्रारंभ करते हुए छूटे हुए शिक्षकों से 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र फाइनल रूप में सबमिट करते हुए उसकी प्रति को बीएसए कार्यालय में जमा कराने के लिए कहा गया है। आवेदन आने के बाद 22 से 24 दिसंबर के बीच शिक्षकों की काउंसिलिंग व ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 दिसंबर को बीएसए की ओर से डाटा को लॉक किया जाएगा। 28 दिसंबर को प्राप्त अर्ह आवेदन पत्रों के आधार पर सूची तैयार की जाएगी। एनआईसी की ओर से तैयार सूची का 29 दिसंबर को विभाग की तरफ से परीक्षण किया जाएगा तथा 30 दिसंबर को सूची का प्रकाशन होगा। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण के इच्छुक व मानकों को पूरा करने वाले शिक्षक समयसीमा को दृष्टिगत रखते हुए अपना आवेदन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें