फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दूसरे के सर्टिफिकेट पर नाैकरी कर रहा था शिक्षक, बर्खास्त

Sat, 08 Feb 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के तड़हवा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात सूरज उपाध्याय दूसरे शिक्षक के प्रपत्र पर नौकरी कर रहा था। बेसिक शिक्षा विभाग में उसकी नियुक्ति 2016 की है।
विज्ञापन

इसकी भनक 5 माह पहले एसटीएफ को लगी तो एसटीएफ ने अपने स्तर से जांच में पाया कि प्रपत्र सूरज कुमार उपाध्याय निवासी घुघली विकास खंड के चौमुखा निवासी की है जिनका यही नाम है। वह पूमावि हरखी में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं।
विभाग को जानकारी हुई कि शिक्षक स्कूल नहीं आ रहा तो नोटिस जारी करने का सिलसिला जारी हुआ, लेकिन एक भी रजिस्ट्री पता गलत होने के कारण रिसीव ही नहीं हुई। आखिरी बार विभाग ने नवंबर 2024 में समाचारपत्र में नोटिस प्रकाशित कराई तो शिक्षक नहीं आया, लेकिन एसटीएफ ने जांच व फर्जीवाड़े की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्तगी की कार्रवाई करते हुए बीईओ नौतनवा को केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। 2024 में सदर कोतवाली में दर्ज 17 फर्जी शिक्षकों पर केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें